भिवानी। शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई गई सीनियर सेकेंडरी की रसायन विज्ञान, लेखांकन, लोक प्रशासन विषयों की पूरक परीक्षा में नकल के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड उप-सचिव एवं सहायक सचिव, संचालन उड़नदस्ता की ओर से जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा नकल रहित शांतिपूर्वक ढंग से संचालित हो रही थी। जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता, कुरुक्षेत्र ने 2 और जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता करनाल ने अनुचित साधन प्रयोग का 1 मामला दर्ज किया गया। प्रदेश में शेष परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। सोमवार को प्रदेशभर में 47 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हुई सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 3998 परीक्षार्थी शामिल हुए।