फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मचारी से बाइक, नकदी व फोन छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस की टीम ने एक मिल कर्मचारी से बाइक, नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को गांव तिगड़ाना निवासी दिनेश ने शिकायत देकर बताया था कि चार अगस्त को वह मिल में अपनी ड्यूटी कर वापस घर आ रहा था। गांव तालू और धनाना के बीच दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल फोन व नकदी छीनकर फरार हो गए। वारदात की शिकायत सदर थाना पुलिस में दी गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में सदर पुलिस के अंतर्गत आने वाली मुंढाल पुलिस चौकी के एएसआई वीरेंद्र सिंह की टीम ने कासनी बस स्टैंड पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान पुलिस ने शौकीन, बॉबी, अजय निवासी कासनी के रूप में की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें