फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अलखपुरा में प्रदीप की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिए

Thu, 24 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। खानक निवासी प्रदीप हत्याकांड में बवानीखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों संजय, राममेहर व अमित निवासी अलखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बवानीखेड़ा थाना में खानक निवासी मंगल ने शिकायत दी थी कि उनके चाचा संजय की दो बेटियों की शादी अलखपुरा गांव के संजय व राममेहर से हुई थी। 24 जून को उसकी चचेरी बहन संतोष के साथ उसके पति संजय ने झगड़ा कर उसे चोट पहुंचाई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद वे बहनों को खानक ले आए। रात के समय प्रदीप सहित कुछ परिजन के साथ बहनों का सामान लेने के लिए अलखपुरा पहुंचे।
वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में प्रदीप को गंभीर चोटें आईं जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में बवानीखेड़ा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी निरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें