फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अनिल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 12 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। सिवानी पुलिस ने वीरवार को अनिल हत्याकांड में गांव कालोद से आरोपी बलवान, सुनील और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव कालोद निवासी विवेक ने शिकायत में बताया था कि चार नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अनिल निवासी कालोद के साथ शराब ठेके के पास कच्चे रास्ते पर मौजूद था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में गंडासी, लोहे की नोजल, लाठी-डंडे और लकड़ी की फट्टियां थीं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अनिल और विवेक को पीटना शुरू कर दिया। राजेश ने अनिल को गाड़ी से बाहर निकालकर गंडासी से उसके सिर और पैरों पर वार किए। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों और दूसरे हथियारों से अनिल को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने विवेक के साथ मारपीट की और उसकी पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घायल अनिल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सप्रा अस्पताल हिसार में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर सिवानी थाने के जांच अधिकारी रिसाल सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में उनकी भूमिका, अन्य आरोपियों के साथ संलिप्तता और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें