फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फर्नीचर व्यापारी और चालक का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। पुलिस विभाग
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने फर्नीचर व्यापारी और उसके चालक का पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में वीरवार रात 11: 30 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दोनों पीड़ितों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ धोलिया निवासी गांव सारंगपुर, जिला चरखी दादरी, रोहित निवासी बिहारी कलां, जिला चरखी दादरी और कृष निवासी गांव खेड़ी बतर, जिला चरखी दादरी शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
डीएसपी संजीव ने बताया कि राजस्थान के भोजासर गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र बुधवार रात 11 बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में चालक महिपाल के साथ जयपुर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव घोड़ीवारा के पास एक कार में सवार 4-5 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनकी गाड़ी रुकवाकर हवाई फायर किया और दोनों का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनका मोबाइल और नकदी छीन ली तथा एक परिचित को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद आरोपी व्यापारी और चालक को लेकर हरियाणा में घुस आए।
विज्ञापन

इसी दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के उप निरीक्षक विनोद कुमार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ आरोपी एक फर्नीचर व्यापारी का अपहरण कर लोहारू की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पिलानी रोड पुल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया लेकिन आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को रुकवा लिया।
इस दौरान दो आरोपी पुल से नीचे कूदकर भागने लगे जिन्हें पीछा करके पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर बीच की सीट पर एक व्यक्ति के हाथ बंधे मिले जबकि एक अन्य व्यक्ति को गाड़ी की डिग्गी में बांधकर रखा गया था। दोनों को तुरंत मुक्त कराया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी लक्ष्य की आर्थिक सहायता के लिए वारदात को अंजाम दिया। लक्ष्य ने ऑनलाइन गेमिंग में करीब 25 लाख रुपये गंवा दिए थे। आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त हथियार और कारतूस रेवाड़ी जिले से खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, तीन कारतूस, छीनी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और 25,000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी रोहित सीकर में जेईई मेंस की तैयारी कर रहा है जबकि आरोपी कृष्ण देहरादून में बीसीए की पढ़ाई करता है। आरोपी नितिन सीकर में पीजी चलाता है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें