फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होटल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लिस की गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बलियाली में होटल का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने 29 मार्च को आरोपी सुनील, संजय और रोहतास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी सुनील गांव अकबरपुर थाना बास जिला हांसी, संजय असंध जिला करनाल तथा रोहतास गांव मंढाना थाना बवानीखेड़ा का निवासी है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव रामपुरा बलियाली निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बलियाली रोड पर होटल किया हुआ है। 22 मार्च को वह होटल बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 23 मार्च की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि होटल का शटर उखड़ा हुआ है और ताले टूटे पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर पाया कि अज्ञात चोर शटर उखाड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर ले गए।
मामले की जांच के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के जांच अधिकारी जयवीर सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप डाला, दो बैटरी, एक इन्वर्टर और 2,000 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर 2025 को मुंढाल कलां में खेतों से पानी की मोटर और लोहे का सामान चोरी किया था। इसके अलावा 12 नवंबर 2025 को तालू क्षेत्र के खेतों से सोलर पैनल और सोलर इन्वर्टर बैटरी भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें