भिवानी। सीआईए द्वितीय ने पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश से मारपीट कर रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोनू निवासी मित्ताथल, आकाश निवासी चांग व अंकित निवासी किशनगढ़ महम जिला रोहतक के रूप में हुई है।
आरोपियों ने 14 मई 2024 की शाम के समय पीड़ित राजेश के घर में घुसकर मारपीट कर रुपए छीन कर जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने घर में घुसकर मारपीट कर रुपए छीन कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं। वहीं आरोपी मोनू व आकाश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।