फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमेगा रंग

Fri, 09 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी को चौधरी देवीलाल स्टेडियम में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी जिनमें सरकार की विकासपरक योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही परेड, पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। परेड में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड और छात्राओं की टुकड़ियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में एसडीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा और दस बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि 24 जनवरी को चौधरी देवीलाल स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने परेड, पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रखने का सुझाव दिया। नगर पालिका को समारोह स्थल की सफाई व्यवस्था ठीक रखने, जबकि लोक निर्माण विभाग को मुख्य सड़कों और डिवाइडरों पर पेंटिंग कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि नगर पालिका की ओर से सड़कों और चौराहों पर झंडे लगाए जाएंगे और शहर के प्रमुख स्थलों पर रंग-रोगन किया जाएगा। एसएमओ को समारोह और रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस, दवाइयों और डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली विभाग को जनरेटर की व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रो. मुकेश चहल, प्रो. प्रमोद कुमार, बीईओ विजय प्रभा, एएफएसओ, कानूनगो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के इंचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें