फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इस बार पुलिस भर्ती का पेपर देने वालों को रोडवेज बसों में नहीं मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

Sun, 25 Aug 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आचार संहिता के कारण इस बार सरकारी नौकरी के लिए पेपर देने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। रोडवेज विभाग की ओर से परिचालकों को अभ्यार्थियों की टिकट बनाने के निर्देश दिए गए है। वहीं इस बार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर रोडवेज बसों में फ्री सफर के बारे में नहीं लिखा गया है। हालांकि भिवानी डिपो की ओर से 25 अगस्त को हाेने वाले पुलिस भर्ती के पेपर के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार द्वारा सरकारी भर्ती के पेपर देने वाले अभ्यार्थियों को रोडवेज बसों में आने जाने के लिए मुफ्त सफर की सुविधा दी जाती थी। साथ ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भी एडमिट कार्डाें पर बसों में फ्री सफर के बारे में लिखा जाता था। लेकिन इस बार आचार संहिता के कारण 25 अगस्त को होने वाले पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को फ्री सफर की सुविधा नहीं दी जाएगी। न ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एडमिट कार्ड पर लिखा गया है। विभाग की ओर से परिचालकों को अभ्यार्थियों की टिकट बनाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस भर्ती के लिए पेपर देने के लिए जिले से जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए डिपो द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है।
-
सरकारी नौकरी का पेपर देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा नहीं है। परिचालकों को अभ्यर्थियों की टिकट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले से पेपर देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भिवानी डिपो से बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें