फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए कल होगी तीसरी काउंसलिंग

Sat, 27 Jul 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी में स्नाकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 29 जुलाई को तीसरी काउंसिलिंग होनी है। फिर यह विद्यार्थी 30 जुलाई तक फीस जमा करवा कर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग एक अगस्त को होगी। जिस में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 2 अगस्त होगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन


दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ दस्तावेजों के सत्यापन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। अब यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग, फिजिकल काउंसिलिंग, ओपन काउंसिलिंग और मेरिट लिस्ट लगाने की प्रक्रिया जारी है। जिस में खाली सीटों के लिए तीसरी काउंसिलिंग 29 जुलाई और फिजिकल काउंसिलिंग 1 अगस्त को की जानी है। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो उन सीटों को भरने के लिए फिर 5 अगस्त को विद्यार्थियों की ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें दाखिले के लिए फीस भरने की आखिरी तिथि 6 अगस्त तय की गई है। तय तिथि में फीस जमा करवा कर विद्यार्थी अपना दाखिला करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें