फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धोखाधड़ी में वांछित तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध पुलिस थाना की टीम ने नामी ट्रांसपोर्ट कंपनियों की फर्जी साइट बनाकर ट्रांसपोर्ट सर्विस उपलब्ध करवाने के नाम पर धोखाधड़ी के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर, झांसी, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वादी रोहित ने साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि तीन-चार महीने पहले उनकी दोस्ती रौनक निवासी रोहतक से हुई थी। रौनक ने उससे बहाने से उसका सिम और बैंक खाता मांगा था। उसे बताया था कि उसके रुपये आने हैं। वह अपने रुपये उसके खाते में मंगवाएगा। जब रोहित ने बैंक में जाकर पता किया गया तो पता चला कि उनका बैंक खाता बैंक ने फ्रीज कर दिया था।
बैंक कर्मचारियों ने रोहित को बताया कि उनका बैंक खाता धोखाधड़ी की रकम डलवाने के लिए प्रयोग किया गया था। इसलिए पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी गांव लोहानी निवासी अंकित को दबोचा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नामी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रांसपोर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए लोगों से रुपये ठगी करते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें