फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विक्रम हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने गांव गरवा के विक्रम हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। गांव गरवा निवासी अनिल ने सिवानी पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत उसने बताया था कि उसका बड़ा भाई विक्रम गत 21 अक्तूबर 2023 की शाम को विकास निवासी गरवा के जन्मदिन की पार्टी में गया था। उन्हें अगले दिन सूचना मिली कि विकास व अन्य लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की है और जब वे वहां पहुंचे तो विक्रम गंभीर हालत में पड़ा था। उसे इलाज के लिए हिसार लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान विक्रम, अजय व विजेंद्र निवासी सुरपुरा कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि मृतक विक्रम से पुरानी रंजिश रखते हुए उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में नौ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24जेएनडी01: पत्रकार वार्ता करते हुए आप के सांसद डॉ. सुुशील गुप्ता व अन्य।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें