फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रुपये छोड़ बैंक से सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक व कारतूस ले गए चोर

Tue, 30 May 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जमालपुर बैंक में वारदात के बाद सीसीटीवी की जांच करती पुलिस व बैंक अधिकारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा(भिवानी)। गांव जमालपुर स्थित एक बैंक से चोर रुपये के बजाय बैंक में रखी एक बंदूक व 16 कारतूस चोरी कर ले गए। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रविवार को छुट्टी के चलते बैंक कर्मी बैंक में नहीं आए। सोमवार को जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। मामले की सूचना बैंक के आला अधिकारियों व पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक में रखे कैश से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को को-कॉपरेटिव बैंक शाखा के कर्मचारी शाम पांच बजे बैंक को ताला लगाकर गए थे। शनिवार और रविवार की छुट्टी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले बैंक के पीछे के रास्ते से छत के गेट तोड़कर व नीचे दरवाजे का रोशन दान तोड़कर सीसीटीवी फुटेज को बंद किया। बैंक में अंदर घुसकर एक बंदूक व 16 कारतूस चुरा लिए। चोर जिस रास्ते से आए वहां के सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस बारे में बैंक के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे बैंक में आया, तब पता लगा कि बैंक में चोरी हो गई है। मामले की सूचना पुलिस व बैंक के उच्च अधिकारियों को दी।

27 मई की रात को चोरों ने सीसीटीवी फुटेज बंद करके बैंक से 16 कारतूस व एक प्राइवेट गन चोरी की है। चोरों ने कैश के साथ कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला है। आसपास की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निरीक्षक श्रीभगवान, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें