भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर 2023 (सीटीपी, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय एवं आंशिक अंक सुधार और पूर्व विषय अंक सुधार कैटेगरी) की परीक्षा के लिए फार्म 30 मई से भर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों के लिए 1100 रुपये और री-अपीयर व आंशिक अंक सुधार, पूर्व विषय अंक सुधार कैटेगरी के परीक्षार्थी की 1000 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 30 मई से 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 19 से 30 जून, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित एक से 15 जुलाई और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 16 से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों के लिए 1150 रुपये और री-अपीयर, आंशिक अंक सुधार और पूर्व विषय अंक सुधार कैटेगरी के परीक्षार्थी का परीक्षा शुल्क 1050 रुपये निर्धारित किया है।