फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नकदी समेत गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

Wed, 18 Dec 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के नकीपुर गांव में घर से नकदी व गहने चोरी हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकातय में लोहारू क्षेत्र के गांव नकीपुर निवासी प्रियंका ने बताया कि वह 8 दिसंबर को अपने घर को ताला लगाकर अपने मायके जैनावास गई थी। 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे उसकी मौसी सरोज ने फोन करके सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने अपने ससुर को फोन करके मामले की सूचना दी। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मुझे अपना सामान जांचने को कहा। जब मैंने अलमारी खोलकर सामान चेक किया तो अलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये गायब मिले। साथ ही, आभूषणों में कान के बाले, सोने का लोकेट, चेन, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की पतरी, चांदी की चार जोड़ी पायल, एक तागड़ी, एक चांदी का नारियल गायब मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें