भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर क्षेत्र स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की इस वारदात का पता महिला को घर वापस आने पर लगा। इसके बाद इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हनुमान जोहड़ी क्षेत्र निवासी पायल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित 30 मार्च को अपनी ननद के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। वहां से चार अप्रैल को घर लौटी। जब वे घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें समझते देर नहीं लगी की मकान चोरों ने खंगाला है।
सामान जांचने पर पता चला कि चोर अलमारी से 15 हजार रुपये और एक जोड़ी चांदी की पॉजेब चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा भी चोर घर से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।