फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू से जुड़े 65 कॉलेजों में साढ़े 24 हजार सीटों पर मचेगी दाखिले की होड़

Wed, 07 Jun 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीबीएलयू का प्रेवश द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से जुड़े भिवानी और चरखी दादरी जिले के 65 कॉलेजों में साढ़े 24 हजार सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच अभी से होड़ लगी है। हालांकि अभी सीबीएलयू की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। जल्द ही नए दाखिलों की प्रक्रिया भी जुलाई तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से करीब 40 हजार से अधिक पास आउट हुए विद्यार्थियों में मनचाहे कोर्स में दाखिले के लिए कड़ी स्पर्धा के दौर से गुजरेंगे। क्योंकि सीमित सीटों पर सभी विद्यार्थियों के लिए दाखिला संभव नहीं है। ऐसे में कुछ होनहार विद्यार्थी तो अभी से दूसरे जिलों व प्रांतों की यूनिवर्सिटी में दाखिला की तैयारी में जुटे हैं।

सीबीएलयू से भिवानी और चरखी दादरी जिले के 65 कॉलेज जुड़े हैं। डिग्री कॉलेजों में यूजी की 15 हजार 979 सीट हैं, जबकि पीजी कोर्स की दो हजार 680 सीटों पर दाखिले होंगे। इसी तरह डीएड, एमएड और पीएड की चार हजार 35 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। लॉ कॉलेज में 210 सीटें हैं। डिप्लोमा कोर्स की 160 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेजों में अलग-अलग पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। जिन कॉलेजों में पहली मेरिट सूची में ही सीटें भर जाती हैं तो दूसरी और तीसरी मेरिट सूची नहीं लगेगी। इसके अलावा खाली सीटों पर बाद में वेटिंग सूची भी लगाई जाएगी। हालांकि विद्यार्थी अभी से दाखिला प्रक्रिया में दस्तावेज पूरे करने की तैयारियों में लगे हैं। क्योंकि दाखिला को लेकर फैमिली आईडी के अलावा जाति और आय से जुड़े प्रमाण पत्र बनवाने में भी विद्यार्थी लगे हैं।

यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेजों में साढ़े 24 हजार यूजी और पीजी कोर्सेज की सीटें हैं, जिन पर हर साल दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके बाद नए दाखिला की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दाखिला से जुड़ी जानकारी मिलेगी और ऑनलाइन आवेदन होंगे।
विज्ञापन


-डॉ मयंक किंगर, एडमिशन कोऑर्डिनेटर एवं डीन लॉ स्टूडेंट सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें