फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद शहर कई हिस्साें में बिजली रही गुल

Fri, 12 Jul 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 घंटाघर चौक के समीप बाजार में बिजली के पोल पर चढ़ काम करते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। दो दिन उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह अचानक ही मौसम ने करवट बदली और बारिश हुई। सुबह हवा में ठंडक घुली, लेकिन दोपहर तक धूप खिलने के बाद फिर से मौसम में उमस बनी। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

वहीं बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली भी गुल हो गई। इसे ठीक करने में दिनभर निगम कर्मचारी जुटे रहे। शहर के नया बाजार क्षेत्र में निगम कर्मचारी लाइनों की मरम्मत करते दिखे। वहीं बारिश के दौरान बिजली ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने से लेकर तारों में धमाके होने के बाद शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। दोपहर तक निगम कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति को बहाल किया। वहीं इस समय बारिश किसानों की फसलों के लिए भी फायदेमंद रही। बता दे कि किसान खरीफ की बिजाई में जुटे हैं, ऐसे में बारिश से किसानों को फसल फुटाव और अच्छी पैदावार की उम्मीद भी बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें