फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में भी चली खूब नकल, 154 नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषयक परीक्षा में महज 15 मिनट में पेपर आउट हो गया। इसकी शिकायत बोर्ड के कंट्रोल रूम में भी दी गई। वहीं बोर्ड के उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में 154 नकलची पकड़े। अत्यधिक नकल के कारण दो परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई। एक केंद्र को शिफ्ट किया। ड्यूटी में लापरवाही के कारण सात सुपरवाइजर, एक केंद्र अधीक्षक और दो लिपिक को ड्यूटी से रिलीव किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की (शैक्षिक, रि अपीयर व मुक्त विद्यालय) शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़न दस्ते ने जिला झज्जर के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अत्यधिक नकल के कारण परीक्षा केंद्र राकवमावि बिरोहड़-1 (बी-1) की परीक्षा रद्द की गई। अध्यक्ष के विशेष उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र राकवमावि होडल-9(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राज सिंह, पीआरटी, राप्रापा गोपालगढ़ और परीक्षा केंद्र जेकेएम वमावि कलानौर-9(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक पूजा, पीजीटी, रावमावि सुडाना, परीक्षा केंद्र रावमावि, राखी शाहपुर पर नियुक्त पर्यवेक्षक रामपाल, पीजीटी, रावमावि खुर्द को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बाहरी हस्तक्षेप एवं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र रावमावि बोचरिया (नारनौल) में परीक्षा रद्द की गई।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और छह नकलची पकड़े। उप मंडल अधिकारी गोहाना के उड़नदस्ते ने अत्यधिक नकल के कारण परीक्षा केंद्र रावमावि रिंढाना (सोनीपत) को 14 मार्च की परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र राकवमावि (मंडी) गोहाना-13 में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 148 केस दर्ज किए। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्र रावमावि जाटुसाना-1(रेवाड़ी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक शिव चरण, शारीरिक शिक्षा, राउवि बालधन कलां, परीक्षा केंद्र रावमावि काकडौली सरदारा पर नियुक्त लिपिक प्रवीण कुमार, परीक्षा केंद्र रावमावि बाढड़ा-1(बी-1) पर नियुक्त लिपिक ओम प्रकाश (सेवानिवृत्त), जीएमएस डोहका मौजी, परीक्षा केंद्र आर्य वमावि नरवाना-2(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह, एसएस प्रवक्ता, रावमावि घोघडिया, परीक्षा केंद्र एसएसएमएसडी वमावि उचाना कलां-2(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश, पीजीटी, परीक्षा केंद्र रावमावि भोजावास (महेंद्रगढ़) पर नियुक्त पर्यवेक्षक आशा यादव, प्रवक्ता, रावमावि मुंडिया खेड़ा को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र राकवमावि हथीन-2(बी-2) पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक वेद प्रकाश, अतिथि अध्यापक, अंग्रेजी, रावमावि मंडकोला को परीक्षार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण कार्यभार मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें