बहल। बहल की बेटियों की ओर से आयोजित की जा रही शिव महापुराण कथा में शिव की महिमा का वर्णन किया। कथावाचक पंडित कमल सूंठवाल ने कहा कि पंडित कमल सूंठवाल ने कहा कि माता-पिता के बढ़कर दूसरा कोई देव नहीं है। हमेशा माता-पिता का आदर करना चाहिए और उनकी सेवा कर पुण्य का भागी बनना चाहिए।
बुधवार को ब्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल में आयोजित कथा में कथावाचक पंडित कमल सूंठवाल ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। उन्होंने शिव परिवार की विशेषताओं और शिव के वैराग्य के देवता होने के बावजूद गृहस्थ जीवन में रहकर वैराग्य और योग धर्म का पालन करने के संदेश पर प्रकाश डाला।
आयोजन समिति सदस्य रंजू शर्मा ने बताया कि वीरवार को कथा का समापन हो गया। कथा में उनके बहल की बेटियां ग्रुप की सभी बहनों के अलावा उनके मायके के सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।