फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंद मकान के ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 05 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहड़ बाजार स्थित एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषणों सहित हजारों की नकदी चुरा ले गए। शहर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहड़ बाजार क्षेत्र निवासी ललिता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां कृपाराम की गली में रहतीं हैं। उनका भाई गुजरात में सूरत के पास रहता है। इसलिए उनकी मां करीब एक महीने से अपने बेटे के पास सूरत गईं हैं। यहां उनके घर पर ताला लगा था। उनकी ताई और उनके बच्चे घर की देखभाल करते हैं।
पांच मार्च की सुबह 4:30 बजे उनकी ताई की पुत्रवधू ने फोन करके उन्हें बताया कि घर का दरवाजा खुला है और अंदर लाइट जल रही है। इसलिए उन्होंने अपनी मां को फोन किया तो उन्होंने खुद को सूरत बताया। इसलिए चोरी का अंदेशा होने पर वह अपने पति के साथ घर पहुंचीं तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान जांचने पर पता चला कि चोर सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और 20,000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मौका मुआयना कर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें