फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाला सर्राफा व्यापारी का बंद मकान

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़े गए अलमारी के लॉकर दिखाता सर्राफा व्यापारी पवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर के कोंट रोड लक्ष्मी नगर की गली नंबर आठ वासी एक सर्राफा व्यापारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर के सभी कमरों के कूंडे सहित ताले उखाड़ डाले। चोरों ने बंद मकान के अंदर इत्मिनान से मकान के एक-एक हिस्से को खंगाला और पूरे घर का सामान उथल पुथल कर डाला। चोर मकान के अंदर से करीब छह तोले सोना और तीन सौ तोले चांदी के आभूषणों के अलावा लॉकर में रखी 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात का पता वापस घर लौटने पर लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
विज्ञापन

दादरी गेट कोंट रोड लक्ष्मीनगर कॉलोनी की गली नंबर आठ वासी पवन कुमार ने बताया कि उसका एक मकान चरखी दादरी में भी है। उसकी भिवानी के सर्राफा बाजार में आभूषण की दुकान है। वह घरेलू कार्य के लिए परिवार सहित तीन दिन पहले अपने घर गया हुआ था। उसका मकान बंद था। रविवार शाम को वह लौटा तो देखा कि मकान के बाहर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद अंदर पहुंचा तो पूरेा घर का नक्शा ही चोरों ने बदल दिया था। घर का सामान उथल पुथल किया हुआ था। उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। चोरी की सूचना पर औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आभूषण व्यापारी पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें