फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, दो घायल

Fri, 03 Oct 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बामला गांव में गुरुवार को बेल जंपर को पकड़ने गई एसपी कार्यालय की स्पेशल टीम पर ग्रामीणों ने पत्थरों की बौछार कर डाली। ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में दो पुलिस कर्मचारियों को चोट आई। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित स्पेशल टीम एक बेल जंपर को पकड़ने बामला गांव गई थी। जैसे ही टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने घर में घुसने का प्रयास किया तो घर में मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगडे़ में महिलाएं भी शामिल थंी। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

बेल जंपर हाथ नहीं आया, वहीं पुलिस कर्मचारियों को वहां से भागकर जान बचानी पड़ी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। झगडे़ में दो पुलिसकर्मी दलबीर व विकास घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही खरक चौकी, सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स के पहुंचने तक पीओ भी फरार हो चुका था। सदर थाना व चौकी से पुलिस पहुंचने पर गांव में तनाव कायम है। पुलिस ने झगड़ा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें