फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायती जमीन से कब्जा हटाने में हो रही देरी पर मंढाण गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय  पंहुचे गांव मंढान के ग्रामीण।
विज्ञापन
तोशाम। गांव मंढाण में पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में हो रही लगातार देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय तोशाम में विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर तारीख पर तारीख देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार कब्जा हटाने की तिथि तय की गई लेकिन हर बार किसी न किसी कारणवश कार्रवाई टाल दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली निर्धारित तिथि के बाद 23 जुलाई को कब्जा हटवाने की बात कही गई थी लेकिन उस दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
इस मौके पर गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि वह खुद भी कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ अगली तारीख देकर मामला टाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला स्तर तक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विनोद सांगवान ने बताया कि पुलिस बल की कमी के कारण कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जैसे ही पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होगा, कब्जा हटाने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें