फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किरोड़ीमल पार्क का बदलेगा नजारा, कब्रिस्तान और श्मशान घाट में महकेंगे फूल

Thu, 25 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के दो कब्रिस्तानों और दो श्माशान घाटों अब फूलों की महक से भर उठेंगे। वहीं इनके जीर्णोद्धार के साथ-साथ सुंदरीकरण का भी व्यापक स्तर पर काम होगा। इतना ही नहीं शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक किरोड़ीमल पार्क का भी जल्द नजारा बदलेगा।
विज्ञापन

कंसल्टेंसी एजेंसी ने सर्वेक्षण का काम पूरा कर दिया है। इसके बाद अब सरकार से बजट की मांग की तैयारी हो गई है। हालांकि किरोड़ीमल पार्क पर दो करोड़ 31 लाख रुपये का संभावित बजट खर्च होगा। इसके टेंडर भी खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
शहर के अंदर दो श्मशान घाट हैं। वहीं शहर में एक कब्रिस्तान ईसाई समुदाय का है जबकि दूसरा कब्रिस्तान मुस्लिम समुदाय का है। कंसल्टेंसी एजेंसी से इन चारों का सर्वेक्षण कराकर इनके जीर्णोद्धार की दिशा में नगर परिषद ने सराहनीय कदम उठाया है। ईसाई और मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान तो कई दशकों से बदहाल पड़े हैं, जहां न चाहरदीवारी ठीक से बनी है न यहां बैठने की कोई व्यवस्था है। हरियाली के नाम पर तो सब चौपट है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अब इनके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। नगर परिषद की तकनीकी विंग से दो कब्रिस्तान और दो श्मशान घाटों में चाहरदीवारी, बैठने की व्यवस्था कराने, फूटपाथ बनाने का खाका तैयार किया है। इसी के साथ यहां पर ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएंगी, जहां फूलों की फुलवारी महकेगी। दीवारों पर भी थ्री डी पेंटिंग कराई जाएगी, जो शहरवासियों को स्वच्छता, जल बचाने के साथ साथ जागरूकता का संदेश देगी।
इन कब्रिस्तानों व श्मशान घाटों का होगा जीर्णोद्धार
शहर में ढाणा रोड पर मुस्लिम समुदाय का कब्रिस्तान है। इसी जगह पर ईदगाह भी बनी है। वहीं शहर के बीटीएम चौक पर ईसाई समाज का देश की आजादी से पहले का कब्रिस्तान बना है। हालांकि ये कब्रिस्तान बहुत छोटा है, मगर इसकी चाहरदीवारी खस्ताहाल में है। पुरानी कब्र भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। जबकि शहर में दो श्मशान घाट भी हैं, जिनका जीर्णोद्धार नगर परिषद खुद अपने खर्च पर कराएगा।
किरोड़ीमल पार्क में दो करोड़ 31 लाख से होगा काम
शहर में देश की आजादी से पहले का ऐतिहासिक किरोड़ीमल पार्क है। करीब सात से आठ एकड़ में फैला ये पार्क फिलहाल खाली मैदान पड़ा है। इस पर पार्किंग, फूड स्टॉलें, एलईडी लाइटिंग का काम होगा। इसी तरह पुराना स्टेज का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस ऐतिहासिक स्टेज से महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री सहित देश के अनेक महापुरुष यहां जनसमूह को संदेश दे चुके हैं, फिलहाल ये स्टेज अब बदहाल पड़ा है। पार्क की चाहरदीवारी का काम भी नगर परिषद कराएगा। पार्क में कंसल्टेंसी एजेंसी सर्वे पूरा कर चुकी है। जिसके बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है।
किरोड़ीमल पार्क के कार्यों के टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसमें एक एजेंसी ने 22.07 फीसदी कम रेट पर काम करने की इच्छा जताई है। जल्द ही इस कार्य के वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे। शहर के दो श्मशान घाटों और दो कब्रिस्तानों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसका भी कंसल्टेंसी एजेंसी सर्वे कर अनुमानित लागत का खाका तैयार करेगी। इसके बाद सरकार से बजट की मांग की जाएगी।
-आबिद हुसैन, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद भिवानी।
नगर परिषद शहर के विकास के लिए तत्परता से काम कर रही है। शहर के किरोड़ीमल पार्क के जीर्णोद्धार के साथ-साथ शहर के शमशान घाट व कब्रिस्तानों की सूरत भी बदली जाएगी। यहां पर पार्कों की तर्ज पर सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

- भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें