फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाणीमाहू में आगजनी पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Mon, 04 Aug 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणीमाहू में कथित आगजनी व धमकी के शिकार पीड़ितों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी, झगड़े की कोशिश की गई, घर के बाहर हमला हुआ और लाखों रुपये की लूट के बाद उन्हें गांव से बाहर जाने को मजबूर कर दिया गया। पीड़ित हुसैन के साथ विरेंद्र सिंह, रामफल जांगड़ा, सुमन जांगड़ा, कमरूद्दीन अंसारी, मुन्ना प्रसाद, ओमप्रकाश, शाहिद अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुसैन ने बताया कि वह व उसका भाई आसीन जो पिछले 9 वर्षों से अलग रह रहा है गांव ढाणीमाहू में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को गांव के एक युवक ने उनके पिता को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी और गांव से निकालने की बात कही। जब उनके पिता ने वजह पूछी तो आरोपी ने बताया कि उसका झगड़ा आसीन से हुआ है जिस पर पिता ने साफ किया कि आसीन उनके साथ नहीं रहता और कोई लेनदेन नहीं है।
हुसैन के अनुसार 3 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उनके घर के बाहर गाड़ी लेकर आया और दोबारा जान से मारने की धमकी दी। उसी रात करीब 60 लोग उनके घर के बाहर झगड़ा करने पहुंच गए लेकिन परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला। 5 जुलाई को उनके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित स्टेडियम में करीब 70 लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने डायल-112 पर कॉल की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गांव छोड़ने को कहा गया। पीड़ित परिवार ने घर को ताला लगाकर गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन

हुसैन ने आरोप लगाया कि उनके घर से 11 लाख 50 हजार रुपये और लगभग 200–250 ग्राम सोना लूटा गया, जो पूर्वजों से प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया लेकिन शाम तक उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें