बड़वा गांव में अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी मशीन। सूचना विभाग
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने गांव बड़वा में लगभग तीन एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जेसीबी से इंटरलॉक नेटवर्क, डीपीसी व डिमार्केशन वाले अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार ने बताया कि यह अभियान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल के सहयोग से संचालित किया गया। गांव बड़वा में सिवानी-हिसार रोड पर फैली अवैध कॉलोनी से चार डीपीसी, इंटरलॉक टाइल रोड नेटवर्क और डिमार्केशन को जेसीबी से तोड़ा गया। उन्होंने आम लोगों को समझाया कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें, शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र और अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें और किसी भी निर्माण से पहले विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य है।