फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर योजनाकार ने गांव कोंट के नजदीक हटाए अवैध निर्माण

Tue, 18 Mar 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कोंट के नजदीक भिवानी-लोहारू बाईपास पर अवैध निर्माण हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने मौजा भिवानी जोनपाल में गांव कोंट के नजदीक भिवानी-लोहारू बाईपास पर छह एकड़ से अवैध निर्माण को हटाया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से डिमार्केशन व दो अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों का आवाहन किया है कि वे प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए व अवैध कालोनियों में प्लॉट न खरीदें। शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी तरह का निमार्ण कार्य न करें तथा वैद्य निर्माण करने से पूर्व विभागीय अनुमति लेना सुनिश्चित करें। जिले में सरकारी जमीन पर कहीं भी व किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें