फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर योजनाकार विभाग ने भिवानी लोहड़ में शिक्षा बोर्ड के पीछे बनी अवैध कॉलोनी को तोड़ा

Tue, 17 Dec 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चलता पीला पंजा। 
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक के निर्देशानुसार नगर योजनाकार विभाग की ओर से मौजा भिवानी लोहड़ में शिक्षा बोर्ड के पीछे बनी एक एकड़ में अवैध कॉलोनी को तोड़ दिया। इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से कच्चे रोड, डीपीसी व डिमार्केशन अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है। इसकी इजाजत किसी को नहीं है। विभाग की ओर से अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। इसी कड़ी में अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग की ओर से मौजा भिवानी लोहड़ में शिक्षा बोर्ड के पीछे बनी साढ़े तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से निर्माण हटाने का अभियान चलाया।इस दौरान नौ डीपीसी, कच्चे रोड, डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें