फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में 24 से शुरू होगी तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूली खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बास्केटबाल और क्रिकेट के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। सत्यवान कोच एवं शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि डीईओ ने शिक्षा विभाग से जुड़े सभी पीटीआई, डीपीई, प्रवक्ता, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता डॉ. अनिल कुमार, अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं सत्यवान कोच तथा अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता श्रीभगवान की देखरेख में आयोजित की जाएगी। मंच का संचालन डॉ. अनिल कुमार करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 23 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें प्रत्येक जिले से एक-एक टीम और एक टीम स्पोर्ट्स स्कूल राई की शामिल होगी। यह आयोजन स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के नाम पर किया जाएगा और सफल आयोजन में शिक्षा विभाग व अन्य विभागों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़, प्राचार्य सविता घणघस, प्राचार्या संतोष भाकर, डीपीई देवेंद्र अत्री, प्रवक्ता रवींद्र जांगड़ा और अरविंद कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें