फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी की कसौटी: व्यवस्था लाचार, ये है बेरोजगारी की कतार........

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा में केंद्र तक जाने के लिए रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग कराने के लिए शुक्रवार सुबह भी भिवानी बस स्टैंड पर बेरोजगार युवाओं का हुजूम उमड़ा। दोपहर तक बस स्टैंड पर आलम यह बना कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची और परीक्षा केंद्र की बुकिंग कराने के लिए युवा भी लाइन तोड़कर एडवांस टिकट बुकिंग काउंटरों की जालियों पर लटक गए। व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस बुलानी पड़ी। बस स्टैंड पर बेरोजगार युवाओं की भीड़ की वजह से धक्का-मुक्की बनी रही। वहीं रोडवेज ने भी सभी रूटों पर पर्याप्त बसें चलाने का वादा किया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन चार सत्रों में सीईटी होगा। इसमें प्रत्येक दिन दो सत्र सुबह और शाम होंगे। भिवानी से करीब 90 हजार से अधिक परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाने और वापस लाने के लिए रोडवेज बसों के साथ प्राइवेट बसों की व्यवस्था भी की गई है। लगातार दूसरे दिन भी बुकिंग के लिए बस स्टैंड पर सैकड़ों युवाओं की भीड़ जुटी। ज्यादा भीड़ की वजह से बस स्टैंड पर व्यवस्था भी बिगड़ी, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों की सूझबूझ से युवाओं को समझाकर लाइनों में उनकी व्यवस्था बनाई।
औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने भी बस स्टैंड पर मोर्चा संभाला और युवाओं की भीड़ को नियंत्रित किया। दरअसल भिवानी से परीक्षार्थियों के करीब 150 से 200 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भी बेरोजगार युवाओं के धैर्य की परीक्षा हो रही हैं। बेरोजगार युवा चार से पांच घंटों तक लाइनों में लगकर बुकिंग करा रहे हैं। वहीं परीक्षा के दिन फिर से बसों में लटककर सफर करना पड़ेगा। क्योंकि रूट पर बसों के मुकाबले हजारों युवा परीक्षा देने जाएंगे। इसकी वजह से व्यवस्था बिगड़नी लाजमी है।
विज्ञापन

-------------------------------
अल सुबह तीन और सुबह आठ बजे से चलेंगी केंद्रों के लिए बसें
शनिवार को सीईटी के लिए अल सुबह तीन बजें से पहले सत्र की परीक्षा के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि दोपहर बाद सत्र के परीक्षार्थियों के लिए सुबह आठ बजे के बाद बसें सेंटरों की तरफ रवाना की जाएगी। जिन जिलों में परीक्षा है। उनमें करीब 20 बसों की रोडवेज ने व्यवस्था कराई है।
------------------------------
फोटो: 08ए
दिव्यांग भी परीक्षा के लिए 60 किलोमीटर लगाएंगे दौड़
भिवानी वासी शत प्रतिशत दिव्यांग देवेंद्र ने बताया कि पांच नवंबर को उसका सीईटी का पेपर है। इसके लिए उसका बहल परीक्षा केंद्र आया है। भिवानी से 60 किलोमीटर दूर उसे परीक्षा के लिए जाना होगा। जबकि वह बैशाखी के सहारे भी चल नहीं पा रहा है। वह न तो बसों में सफर कर सकता है। जबकि उनकी परीक्षा घरेलू जिले में ही कराए जाने की बात कही गई थी।
-----------------
ये बोले परीक्षार्थी, अभी से ये हाल तो कैसे पहुंचेंगे केंद्र
मेरा परीक्षा का सेंटर करनाल में आया है। सुबह करीब नौ बजे बस टिकट बुकिंग के लिए बस स्टैंड पर आया था। लेकिन करीब चार घंटे हो चुके है भीड़ के कारण अभी तक टिकट बुकिंग नहीं हो पाई। अभी से ये हाल है तो कैसे परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे।
-सुनील, परीक्षार्थी।
फोटो: 05
---------------------
परीक्षा देने के लिए मैं बस की एडवांस टिकट बुकिंग करवाने बस स्टैंड पर आई थी। लेकिन यहां पर भीड़ काफी ज्यादा है। जिसके कारण मुझे टिकट बुकिंग करवाने में करीब दो घंटे लग गए। टिकट बुकिंग करने की कोई अन्य व्यवस्था भी करनी चाहिए थी।
-मंजू, परीक्षार्थी।
फोटो: 06
------------------
मेरा परीक्षा का सेंटर करनाल में आया है। करीब तीन चार घंटों की मशक्कत के बाद जाकर टिकट बुक हो पाई है। आज ये हाल है तो न जाने कल परीक्षा के लिए कैसे इंतजाम होंगे। भीड़ से निपटने के लिए कोई अन्य तरीका अपनाना चाहिए।
-आरती, परीक्षार्थी।
फोटो: 07
--------------
परीक्षा के लिए मेरी व परिजन की टिकट बुकिंग करवाने सुबह बस स्टैंड पर आई थी। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण मुझे टिकट बुक करवाते वक्त करीब ढाई घंटे लग गए। ऐसी ही भीड़ कल बस में रही तो सफर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-संजू, परीक्षार्थी।
फोटो: 08
------------------------
सीईटी के लिए रोडवेज ने पूरी व्यवस्था कर दी है। शनिवार अल सुबह तीन बजे से ही केंद्रों के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एडवांस बुकिंग करने का मतलब ये है कि किस केंद्र के लिए कितनी बसों की जरूरत होगी, उसी हिसाब से व्यवस्था बनाई जा रही है। बस स्टैंड पर जो परीक्षार्थी आएगा। उसे हर हाल में केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। शनिवार और रविवार दोनों तक बसें केंद्रों के लिए मुफ्त चलेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें