फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपायुक्त के लिखित आश्वासन पर खत्म होगा धरना : अमित ओला

Thu, 24 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव दुर्जनपुर के पास 6 महीने से बड़सी माजरा गांव के ग्रामीणों व किसानों का अपनी मांगों के लिए धरना जारी है। अमित ओला ने कहा कि जिला उपायुक्त के लिखित आश्वासन पर धरना खत्म होगा।
विज्ञापन

इसी धरने को लेकर वीरवार दोपहर सरकारी अधिकारियों व पुलिस का भारी काफिला दलबल सहित पहुंचा। जानकारी अनुसार मौके पर बैठे बड़सी दुर्जनपुर चोरटापुर गांवों के दर्जनों किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भिवानी-हांसी बाईपास 148 बी के निर्माण को लेकर किसानों व ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। उसी के चलते वीरवार दोपहर एसडीओ पीडब्लूडी बीएंडआर संदीप मित्तल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
संदीप मित्तल ने धरने पर बैठे किसानों व ग्रामीणों से अपनी मांगों के बारे में पूछा। वही मौके पर मौजूद जिला पार्षद अमित ओला ने बताया कि पिछले 6 माह से बरसी माजरा के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। अमित ओला ने बताया कि जो राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहा है। उसके दोनों तरफ सर्विस मार्ग बनाया जाए तथा रास्ते में क्रॉसिंग दी जाए। वहीं इन गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बन रहे पुल की ऊंचाई को बढ़ाया जाए तथा खेतों में जाने के लिए रास्ता भी बनाया जाए। इस पर मौके पर मौजूद एसडीओ व अन्य अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपको उपायुक्त के माध्यम से ही सभी मांगे मानी जाने का आश्वासन लिखित में दिया जाएगा। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद प्रदीप चाहर, कैप्टन बलवान ओला, किसान यूनियन प्रधान रोशन शेषमा, सज्जन फौजी, पप्पू ओला, आजाद दलाल, अनिल ओला, पूर्व सरपंच प्रदीप ओला, सोनू, मनवीर दुर्जनपुर, जगदीप कड़वासरा ग्रामीण व किसान सहमत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें