फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सफाई न होने के कारण कूड़े का ढेर बना नेहरू पार्क

Thu, 24 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नेहरू पार्क की खस्ताहाल दीवारें, कोने में पड़ा कूड़ा कचरा।
विज्ञापन
भिवानी। इन दिनों नेहरू पार्क बदहाली की कगार पर है। पार्क के अंदर पीने के पानी की सुविधा नहीं है। दीवारें व कुर्सी टूटी हुई हैं। कचरा उठान व सफाई का उचित प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

पार्क चौकीदार के अभाव में शराबियों का अड्डा बन जाता है। आवारा किस्म के लोग कुर्सी व झूले तोड़ कर चले जाते हैं। लोग सुबह शाम यहां सैर करने के लिए आते हैं। यह पार्क शहर के बीचों बीच स्थित है। इस पार्क के पिछले हिस्से में साई हॉस्टल, किरोडीमल पार्क, रेलवे स्टेशन व नागरिक अस्पताल नजदीक है। इसके कारण नागरिक अस्पताल में दाखिल परिजनों के साथ आए लोग यहां आराम करते हैं।
शहरवासी कृष्ण कुमार, रणजीत, सुलोचना, सावित्री व प्रमिला ने बताया कि वो रोजाना सुबह शाम पार्क में सैर करने आते हैं। इस दौरान वो चीटीयों को आटा भी डालते हैं। यहां रोजाना योगा भी करते हैं लेकिन पार्क में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। इससे उन्हें घर से बॉटल साथ लानी पड़ती है। कचरे का उठान नहीं होने पर बंदर खाने के लालच में यहां घूमते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से पार्क के हालात सुधारने की मांग रखी।
विज्ञापन

घास काटने के लिए नहीं मशीन
रेलवे स्टेशन के समीप कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रोजाना पार्क में आते हैं। उन्होंने पक्षियों को पानी पिलाने के लिए सकोरे रखे हुए हैं। लेकिन पार्क में पानी नहीं होने की वजह से आसपास के घरों से या पार्क से कुछ दूरी पर बनी टंकी से पानी लाकर पक्षियों के लिए रखते हैं। सफाई न होने की वजह से यहां कचरा फैला रहता है। घास काटने के लिए तो मशीन की सुविधा पार्क में है। लेकिन कचरा उठान धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें