फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की मांगों पर होगी बार चुनाव की रणनीति तय

विज्ञापन
लघु सचिवालय का मुख्य गेट। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की मांगों पर बार चुनाव की रणनीति तय होने लगी है। भावी प्रत्याशी चुनावी एजेंडा तैयार करने में जुट गए हैं। इसमें अधिवक्ताओं की मुख्य मांगों को शामिल किया जाएगा। मुख्य मांग जिला उपभोक्ता फोरम कार्यालय को जिला न्यायालय परिसर में लाने की है।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले नौ सालों से बार में नौ बार चुनाव हुए हैं। हर बार इस मुद्दे को चुनावी एजेंडा भी बनाया गया और प्रयास भी हुए। बार की तरफ से यह मांग मुख्यमंत्री तक भी पहुंची और आश्वासन भी मिला। मगर आज तक उपभोक्ता फोरम जिला न्यायालय परिसर में स्थानांतरित नहीं की गई।
एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स, हरेंद्र भालोठिया, राकेश वत्स, संजीव तंवर, कृष्णा चौहान, विनोद भारद्वाज, प्रिया लेघा, अजीत निमड़ीवाली, पंकज शर्मा, पिंटू यादव ने कहा कि बार चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं की मुख्य मांगों को शामिल करते हुए चुनावी एजेंडे तैयार होंगे।
विज्ञापन

जिला बार से 2850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन चुनाव के दौरान मतदान में वे अधिवक्ता ही शामिल होंगे, जो शपथ पत्र के साथ अपने देय शुल्क बार में जमा कराएंगे। बार का चुनाव 28 फरवरी को होगा। लेकिन अभी से भावी प्रत्याशी अपने चुनावी एजेंडों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बार चुनावों के दौरान उन मुद्दों को भी अहमियत दी जाएगी, जो बार के अधिकांश अधिवक्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें