फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में वैक्सीन की महज 700 डोज का स्टॉक, कल हो जाएगा एक्सपायर

Wed, 29 Mar 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार रूम में खाली पड़ी कुर्सी।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन जिले के पास सिर्फ कोवैक्सीन की 700 डोज का स्टॉक बचा है, जोकि 31 मार्च को एक्सपायर हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले छह माह से जिले में रोजाना 20 से 50 के बीच में ही लोग टीकाकरण करवा रहे थे, लेकिन अचानक से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद टीकाकरण की संख्या बढ़ी है। इन दिनों जिलेभर के सीएचसी और पीएचसी में 300 से अधिक लाभार्थी टीकाकरण करवाने पहुंच रहे हैं। हालांकि 12 से 15 साल के बच्चों को लगाई जाने वाली कोर्बिवैक्स और कोविशिल्ड लंबे समय से खत्म है। इसके लाभार्थी रोजाना वार रूम में फोन कर जानकारी ले रहे हैं।
जिले में अब तक 925928 लाभार्थियों को पहली और 876632 को दूसरी डोज लगी हैं। जबकि 82693 को बूस्टर डोज लगी हैं। ऐसे में 49296 दूसरी डोज और 793939 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं। इन दिनों नागरिक अस्पताल के वार रूम में रोजाना 50 से 60 लाभार्थी पहुंच रहे हैं। जिले में कोविशील्ड और कोर्बिवैक्स वैक्सन का स्टॉक नहीं है। नेजल वैक्सीन का अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि जिले में एक जनवरी को नेजल वैक्सीन का स्टॉक आ जाएगा। इसके लिए लाभार्थी को 325 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी जिले में नेजल वैक्सीन का स्टॉक नहीं आया है। नेजल वैक्सीन की कीमत 800 रुपये निर्धारित की थी। वहीं, सरकारी सेंटर पर इसके लिए 325 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन अब नेजल वैक्सीन का कोई अपडेट नहीं आया आ रहा।
विज्ञापन


वैक्सीन के स्टॉक के बारे में डिमांड भेज दी है। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से पहले ही नया स्टॉक आने की उम्मीद है। लाभार्थियों से अपील है कि वे टीकाकरण करवाने वार रूम या फिर नजदीक अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें