फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डायल 112 पर मां की मौत की सूचना देकर बेटा टैक्सी से वाराणसी रवाना

विज्ञापन
लोहारू के रेलवे स्टेशन पर यात्री को खोजती पुलिस। 
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। डायल 112 पर मां की मृत्यु की सूचना देने के बाद बेटा बीमार मां को टैक्सी में लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए रवाना हो गया जबकि लोहारू पुलिस उन्हें आसपास के क्षेत्र में तलाशती रही। बाद में टैक्सी चालक से संपर्क होने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

डायल 112 के प्रभारी जयवीर ने बताया कि शनिवार को सूचना मिलते ही वह सिपाही अमित और एसपीओ राजकुमार के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलर के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन बंद मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम ने रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर, आसपास के क्षेत्र और ट्रेनों में व्यापक तलाशी ली गई।
आरपीएफ चौकी प्रभारी पूनम सैनी के नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी और डायल 112 की संयुक्त टीम ने करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। बाद में जानकारी मिली कि एक व्यक्ति बीमार महिला को टैक्सी में बैठाकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए रवाना हो गया है। इस आधार पर पुलिस ने टैक्सी चालक का मोबाइल नंबर लेकर उससे संपर्क किया। पूछताछ में महिला की पहचान रामेश्वरी और उसके बेटे जोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

फोन पर बातचीत में रामेश्वरी और उसके बेटे ने बताया कि लोहारू रेलवे स्टेशन पर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। चेहरे पर पानी छिड़कने के बाद महिला को होश आ गया था। इसी दौरान मोबाइल फोन बंद हो गया और वे बिना किसी को सूचना दिए टैक्सी किराये पर लेकर अपने गांव वाराणसी (उत्तर प्रदेश) चले गए। उन्होंने बताया कि अब महिला की हालत ठीक है।
बताया गया कि लंबी बीमारी के कारण मां-बेटा कुआ धाम, बगड़ में रह रहे थे। शनिवार को वे लोहारू रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन से अपने घर जाने वाले थे, तभी महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें