फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसडीएम ने लिया मेडिकल कॉलेज शुभारंभ समारोह की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Wed, 15 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम। 
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार ने बुधवार को मिल्क प्लांट के पास स्थित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर में 17 जुलाई को होने वाले शुभारंभ समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने इसे जिलावासियों के लिए गौरव का अवसर बताते हुए समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पंडाल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था अलग-अलग सेक्टरों में की जाए। इसके अलावा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने पंडाल में पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। समारोह को लेकर कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें