फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनेगी दिनोद रोड व बीडीपीओ कार्यालय से शहर की तरफ जाने वाली सड़क

Mon, 26 May 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का ​शिलान्यास करते सांसद धर्मबीर सिंह। 
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद धर्मबीर सिंह ने सोमवार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की सौगात दी। उन्होंने शहर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से शहर को जानी वाली और दिनोद फाटक ओवरब्रिज से नगर परिषद की सीमा में नहर तक रोड के नव निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दिनोद रोड पर स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने नागरिकों से बिजली और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि शहर के चारों ओर बाईपास निकाले जा रहे हैं, इससे शहर का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पुराने भिवानी शहर का विकास आधुनिक तकनीक के साथ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नए भिवानी शहर को तिगड़ाना मोड़ से रोहतक रोड, दादरी रोड, लोहारू रोड से बाईपास के जरिये जोड़ा जा रहा है। जल्द ही लोहारू रोड से तोशाम रोड होते हुए तिगड़ाना मोड़ तक जोड़ा जाएगा। इससे अन्य शहरों में जाने वाले लोगों को भिवानी शहर में आने की जरूरत नहीं होगी, इससे उनका कीमती समय बचेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सांसद ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सांसद ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, ओम प्रकाश यादव, विजय लालावास, नरेश मोखवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें