फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मात्र 10 से 20 मिनट की बारिश ने ढीले किए नौतपा की गर्मी के तेवर, अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़का

Sun, 02 Jun 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के लोहारू में शनिवार दोपहर बाद भीगी सड़क।
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावा मंडी/भिवानी। नौतपा में सप्ताह भर से धरती की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिली। शनिवार शाम ढिगावा मंडी में 10 मिनट तो लोहारू में 20 मिनट की बारिश ने नौतपा की गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। वहीं अधिकतम तापमान भी चार डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शाम के समय 18 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली जबकि मौसम में नमी की मात्रा 22 प्रतिशत बनी रही। शनिवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप होने से दोपहर तक नौतपा खूब तपा। जबकि शाम को अचानक ही मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। दरअसल, पिछले एक कुछ अर्से से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। शुक्रवार को तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया।




खाली पड़े खेतों के लिए तापमान अनुकूल

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय खेत खाली पड़े हैं। इनका मानना है कि ज्यादा तापमान से खेतों में मौजूद शत्रु कीट मर जाते हैं। शत्रु कीट फसल में नुकसान पहुंचाते हैं। जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसान खेत की जुताई कर खाली छोड़ दें।
विज्ञापन





प्रदूषण का स्तर हुआ कम



शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को हल्की बारिश होने के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। शुक्रवार को जहां प्रदूषण का 122 एक्यूआई था तो वहीं बारिश के बाद ये 117 एक्यूआई पहुंच गया। शुक्रवार को मुकाबले शनिवार को प्रदूषण का स्तर पांच एक्यूआई कम हुआ।

ढिगावा मंडी में भीगी मंडी में सरसों
सरसों की सरकारी खरीद के बाद अभी तक मंडी में सरसों खुली पड़ी है। शनिवार शाम को हुई बारिश में ढिगावामंडी में खुले में पड़ी सरसों भी भीग गई। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, अन्यथा सरसों में काफी नुकसान हो जाता। वहीं बारिश के दौरान खुली पड़ी सरसों को तिरपाल भी नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें