फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल हाईवे सरकुलर रोड के डिवाइडर पर कुछ अर्से पहले लगी रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त, हादसों का अंदेशा

Tue, 09 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में बावड़ी गेट पर टूटी पड़ी डिवाइडर की लोहे की ग्रिल।
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के शहरी दायरे से गुजर रहे सरकुलर रोड के हिस्से पर हाल ही में डिवाइडर पर लगाई रेलिंग अब टूटकर गिरने लगी हैं। कई जगह भारी भरकम रेलिंग टेढ़ी हो गई हैं, जिसकी वजह से हादसों का अंदेशा भी बना है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने डिवाइडर के अंदर रेत डालकर इसके अंदर भारी भरकम रेलिंग लगा दी हैं, जिसकी वजह से अब ये रेलिंग एक तरफ झुकने लगी हैं। वहीं हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि रेलिंग बिलकुल ठीक हैं, कई जगह वाहनों की टक्कर लगने से इनके क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जिन्हें अब संबंधित एजेंसी से ही दुरुस्त कराया जाएगा।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर भिवानी शहर के दायरे से करीब चार किलोमीटर हिस्से को आरसीसी पैटर्न पर तैयार किया गया था। सड़क के बीच में नए सिरे से डिवाइडर बनाकर इस पर लोहे की रेलिंग भी लगाई गई थी। ये काम हाल ही में पूरा हुआ है। जबकि अभी से लोहे की रेलिंग टूटकर बिखरने लगी हैं। वहीं कई जगह एक तरफ इनका ज्यादा झुकाव भी हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे हालात में हाईवे पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के झुकी हुई रेलिंग से टकराकर हादसा ग्रस्त होने का डर भी बना है। करीब 39 करोड़ रुपयों की लागत से एनएच अथॉरिटी रोहतक मंडल ने हाईवे की इस सड़क को नए सिरे से तैयार कराकर इस पर नया डिवाइडर बनवाया था। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि निर्माण के कुछ दिन बाद ही डिवाइडर कई जगह से टूट कर बिखर गया, क्योंकि इसके अंदर निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। जिसकी जांच कराई जाए तो गड़बड़झाला भी सामने आएगा।

हाईवे के दायरे में आने वाले सरकुलर रोड के डिवाइडर पर लगी रेलिंग मजबूती से लगाई गई हैं। कई जगह वाहनों की टक्कर से ये रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराए जाने के संबंध में इन्हें लगाने वाली एजेंसी को ही निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त करा दी जाएंगी। -नारायण, कनिष्ठ अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक मंडल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें