फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम चुनाव के लिए तैयार, जनता तय करेगी जीत-हार : अजय चौटाला

Mon, 19 Aug 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में जयप्रकाश के निधन पर शोक जताते डॉ. अजय चौटाला।
विज्ञापन
भिवानी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि वह हर चुनाव के लिए तैयार हैं लेकिन जीत-हार जनता ही तय करेगी। अपने बागी विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कहा कि हर चुनाव में ऐसा होता रहता है। उन्होंने किसी दल से गठबंधन के भी संकेत दिए।
विज्ञापन

जजपा के समर्थक रोहित उर्फ मोगली के पिता जयप्रकाश अहलावत के निधन पर शोक जताने के लिए डॉ. अजय चौटाला रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह रोज एक विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। जजपा हर चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जनता तय करेगी। डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस में हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से अधिक टिकटार्थी हैं। अब कांग्रेस में भगदड़ मचेगी।
जजपा के सबसे ज्यादा वफादार माने जाने वाले विधायक एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक के भी जजपा छोड़ने पर उन्होंने कहा कि इसकी हमें परवाह नहीं। जजपा को प्रत्याशी न मिलने संबंधी रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह के बयान पर डॉ. अजय ने कहा कि सबसे पहले जजपा ने ही कुछ प्रत्याशी घोषित किए हैं और बाकी भी जल्द घोषित किए जाएंगे। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि संभावनाएं हमेशा छिपी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें