फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वित्तमंत्री जेपी दलाल बोले- तीसरी बार बनाएंगे सरकार

Mon, 19 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वित्तमंत्री जेपी दलाल।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। सराहनीय कामों की बदौलत उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। विपक्ष पर कई आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपने 10 साल के कामों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 साल लोगों की सेवा की है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं। विपक्ष केवल भ्रामक प्रचार करता है। वह कभी किसानों तो कभी खिलाड़ियों का राजनीतिक उपयोग करता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने समय का हिसाब दे कि उसने गरीबों की नौकरी और किसानों की जमीनें कैसे छीनी थी। जेपी दलाल ने कहा कि विपक्ष बताए कि पूरे प्रदेश के संसाधन कैसे एक जिले में ले गए। कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर उन्होंने कहा कि हम काम करते रहे और जनता को हिसाब देते रहे। अब विपक्ष हिसाब दे कि उसने किसानों को दो-दो रुपये के चेक कैसे दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जो गलत काम किए थे, लोग उसका हिसाब मांगेंगे। इसलिए ही जनता ने दो बार उनको हराया और इस बार भी हराएंगे। चुनावी मुद्दों के सवाल पर वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है। कांग्रेस सरकार से दोगुना अधिक नौकरी दी। पारदर्शी तरीके से बदली की।
किसानों को फसलों के अच्छे भाव और वाजिब मुआवजा दिया जबकि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग खड़ी की। विभिन्न वर्गों के आंदोलन और नाराजगी पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर कोई अपनी बात और मांग उठाता है। अपनी मांग उठाने का सभी को हक है। इसमें कोई गलत बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें