फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानसून से पहले नालों व सीवर की सफाई में जुटा जन स्वास्थ्य विभाग

Mon, 19 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर में नालों की सफाई करते जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। मानसून के मद्देनजर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर में सीवरेज सिस्टम को सुधारने में जुट गया है। इसके लिए सुपर सकर मशीन से सर्कुलर रोड पर रात में सीवरेज लाइन को खोला जा रहा है। आमजन की सुविधा के लिए सीवरेज सफाई अभियान दिन में रोका जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर में नालों और सीवर लाइनों का दुरुस्त होना जरूरी है। ताकि पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो और शहर में कहीं भी जलभराव या सीवरेज लाइनों में ओवरफ्लो की स्थिति न बने।इसीलिए मानसून के मद्देनजर शहरों और कस्बों में सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई करवाई जा रही है।
इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी नियमित रूप से होगी। डीसी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग और शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की सहमति से उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों, ड्रेन पानी निकासी के सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने उनके क्षेत्र में आने वाले सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता दलबीर फौगाट ने बताया कि विभाग ने गहरी सीवरेज लाइनो की सफाई के लिए दिल्ली से सुपर सकर मशीन मंगवाई है, जिससे रात के समय सर्कुलर रोड पर सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जा रही है। देवसर चुंगी पर मेन पंपिंग स्टेशन से हालुवास गेट क्षेत्र में कार्य किया गया है।
शहर में कुछ कार्य जेसीबी मशीन से और बहुत ही कम गहरे कुछ नालों का कार्य सफाई कर्मचारियों के माध्यम से भी करवाया जा रहा है। सफाई का कार्य 30 जून तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें