फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला कारागार की बैरक में हत्या के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा

Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

जिला कारागार में मंगलवार शाम को एक बंदी ने बैरक के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी जिला जेल प्रशासन के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, वहीं मामले की मजिस्ट्रेट जांच के लिए भी अधिकारी जेल में पहुंचे।
उसके बाद शव को देर शाम जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसे शवगृह में रखवा दिया है। जिसका बुधवार सुबह चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव केलंगा निवासी 25 वर्षीय प्रदीप गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में 2021 में भिवानी जिला कारागार में आया था। फिलहाल उसका मामला ट्रायल पर था। मृतक के परिजनों ने जिला जेल के अंदर बंद उन्हीं के गांव के कुछ लोगों पर उसे परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि दो दिन पहले ही प्रदीप से जिला जेल प्रशासन के फोन से बात हुई थी। तब उसने बताया था कि कुछ लोग उसके बैरक में बंद हैं जो उसके साथ मारपीट करते हैं। जिसके कारण प्रदीप ने कपड़े से फंदा बनाकर बैरक की सलाखों से लटककर अपनी जान दी। फिलहाल पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। वहीं सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिसका बुधवार सुबह चिकित्सकों के बोर्ड से मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें