फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
jam
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली-पानी किल्लत को लेकर मंगलवार को गांव पैंतावास खुर्द के ग्रामीण सड़क पर उतर आएं। ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच अवरोधक डालकर दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की बातचीत पर भी जब ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ग्रामीणों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी ग्रामीणों को आश्वस्त करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सप्ताहभर से बिजली और पानी किल्लत झेल रहे गांव पैंतावास खुर्द के ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को टूट गया। दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण मुख्यमार्ग पर उतर आएं। ग्रामीणों ने रोष स्वरूप प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने सड़क के बीचोंबीच बैठकर मार्ग को बाधित कर दिया। इधर, सदर पुलिस ने जाम का पता लगते ही बिजली निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। इसके तुरंत बाद सदर थाना प्रभारी देशराल दहिया अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने निगम की कार्यप्रणाली से खफा लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने जाम न खोलने का दो टूक जवाब उन्हें दे दिया। सूचना होने के बावजूद भी निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी गुस्साएं ग्रामीणों को आश्वस्त करने नहीं पहुंचा। दूसरी ओर मुख्यमार्ग होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कुछ देर बाद पुलिस ने सख्ताई बरती और जाम लगाने वाले ग्रामीणों को सड़क से खदेड़कर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। सरपंच आनंद उर्फ ढ़िल्लू, लीलाराम, ईश्वर सिह, सतपाल, मंदीप, धर्मेंद्र, सीताराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले आई तूफानी बारिश में गांव के बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। निगम के लचर रवैये से खफा होकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण सड़क पर उतर आएं।


जाम लगाना कोई समस्या का समाधान नहीं है, इससे आमजन को परेशानी होती है। ग्रामीणों को अगर समस्या है तो निगम के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करवाएं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें