फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ घंटे चली पंचायत, कल तक के लिए टला फैसला

Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरक। गांव खरक राजान में रामपाल समर्थकों की ओर से भगवान कहने से उपजे विवाद मामले में वीरवार को फैसला नहीं लिया जा सका। पंचायत में खरक राजान के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप और घटना के प्रत्यक्षदर्शी कमल के नहीं पहुंचने के कारण फैसला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में शाम चार बजे खरक राजान धर्मशाला में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ बृजपाल सिंह पप्पू ने की। करीब डेढ़ घंटे चली पंचायत में खरक कलां के सरपंच राजकुमार, खरक खांडयान के सरपंच नीटू पहलवान, गांव कलिंगा के सरपंच रमेश सहित चारों ग्राम पंचायतों से ग्रामीण शामिल हुए। डॉ. बृजपाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग हमेशा से शांतिप्रिय और इलाके में बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे इसलिए यह मामला पंचायती तौर पर सुलझाना बेहद जरूरी है।
पंचायत में ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि किसी ने रामपाल समर्थकों से उनके जयकारे लगाने को नहीं रोका बल्कि भगवान कहकर नारे लगाने पर एतराज जताया था। इसी के चलते सात-आठ युवाओं के साथ मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से इसमें एक युवक की हालत गंभीर है। उसे पहले रोहतक पीजीआई और अब चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है। वह बयान देने की हालत में भी नहीं है।
विज्ञापन

ये था मामला
गांव खरक राजान पाना में 10 नवंबर को सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने पानी की निकासी के लिए रामपाल समर्थकों को पाइप और पंप लाने के लिए आमंत्रित किया था। समर्थकों ने गांव के जोहड़ और खेतों से पानी की निकासी के लिए पाइप और पंप मुहैया कराए थे और इसी जगह पर उनका कार्यक्रम भी किया जा रहा था। इसी दौरान जब वहां ग्रामीण मौजूद थे तो रामपाल समर्थकों ने रामपाल को भगवान कहकर नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर झगड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। पंचायत ने इस मामले में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से पहले दो दिन का समय मांगा था।
:::::::
गांव खरक राजान पाना धर्मशाला में वीरवार शाम चार बजे पंचायत हुई थी। पंचायत में किसी कार्य की वजह से सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बाहर होने की वजह से नहीं पहुंचे। ऐसे में पंचायत बिना किसी निर्णय के स्थगित कर दी गई है। फैसले के लिए अब शनिवार सुबह नौ बजे पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में खरककलां, खरक खुर्द, खरक खांडयान व खरक राजान की व आसपास के गांव की पंचायत शामिल होंगी।
विज्ञापन

-डॉ बृजपाल सिंह पप्पू, अध्यक्ष हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें