फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित करें समाधान : एसडीएम

Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करके अधिकारी त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर सुशासन, प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रदीप अहलावत वीरवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के लिए समाधान शिविर शासन और प्रशासन के लिए सुशासन का सशक्त माध्यम बन गए हैं। समाधान शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं जैसे बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी तमाम शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना और प्रशासन में पारदर्शिता लाना है। जहां नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें