फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब घंटाघर से देवसर चुंगी तक डिवाइडर निर्माण का शुरू काम, लग रहा जाम

Sat, 19 Aug 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब घंटाघर से देवसर चुंगी तक डिवाइडर का नए सिरे से निर्माण का काम शुरू हो गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई तक नए डिवाइडर के निर्माण के साथ लोहे की रेलिंग भी लगाई जाएंगी। इसका काम शुरू हुआ तो सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन


घंटाघर से देवसर चुंगी तक सरकुलर रोड पर सड़क का निर्माण कराए जाने के बाद डिवाइडर नीचे दब गया था। दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक के डिवाइडर पर बारिश के दौरान पानी का प्रभाव भी पड़ता था, जिस कारण डिवाइडर इस हिस्से में टूटकर बिखर जाता था। इसी समस्या से निजात पाने के लिए अब पीडब्ल्यूडी ने करीब 45 लाख रुपये के बजट से करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में नए डिवाइडर का निर्माण काम शुरू कराया है।
वहीं डिवाइडर बनने के बाद यहां पर लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। डिवाइडर नीचा होने की वजह से भी वाहन एक लाइन से दूसरी लाइन में ट्रैफिक नियम तोड़कर घुस जाते थे, जिससे हादसों का अंदेशा भी बना रहता था। शनिवार को काम शुरू होने के साथ ही दिनोद गेट पर जाम भी लगा। दिनोद गेट चौक संकरा होने के कारण भी वाहनों की आवाजाही में दिक्कत बनी है। वहीं डिवाइडर भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन




फूलों से गुलजार होगा डिवाइडर

घंटाघर से देवसर चुंगी क्षेत्र तक बनने वाले डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग के बीच ही फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे डिवाइडर हरियाली और विभिन्न प्रकार के फूलों से गुलजार होगा। डिवाइडर के बीच से अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। फिलहाल डिवाइडर के बीच अवैध कट भी परेशानी बन रहे हैं।
घंटाघर से देवसर चुंगी तक डिवाइडर निर्माण का काम शुरू किया गया है। डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग भी लगाई जाएगी और डिवाइडर पर विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगेंगे। ये कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


- सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें