फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भारत नगर में नगर परिषद ने तोड़े घरों के बाहर बने चबूतरे और रैंप

विज्ञापन
भारत नगर कॉलोनी में घरों के आगे बने अवैध चबूतरे तोड़ती जेसीबी।
विज्ञापन
भिवानी। भारत नगर में घरों के बाहर गली की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक अवैध चबूतरे और रैंप तोड़ दिए। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को क्षेत्र के लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रखा गया।
विज्ञापन

शहर में घरों के आगे गली में किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता भारत नगर पहुंचा। इसके बाद जेसीबी की मदद से घरों के आगे बने चबूतरों और रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
करीब दो से ढाई घंटे तक चले अभियान के दौरान 20 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर परिषद ने पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद नगर परिषद के दस्ते ने गली की सरकारी भूमि पर बने रैंप और चबूतरों को हटा दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग को अतिक्रमण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर घरों के आगे गली की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर परिषद ने लोगों से भी अपील की है कि वे घरों के आगे किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें ताकि सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन सुचारु बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें