फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बांग्लादेश के सीमांत गांवों से लड़कियों को प्रेमजाल में फांसने का मास्टर माइंड निकला मानव तस्करी का सरगना

Fri, 24 Nov 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति कार्यालय में असम पुलिस को मानव तस्करी के तहत बरामद की गई दो नाबालिग ममेरी बहनो
विज्ञापन
भिवानी। बांग्लादेश के सीमांत इलाके के गांवों से भोली-भाली लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांस कर उन्हें हरियाणा में बिचौलियों के माध्यम से मुंह मांगे दामों में बेचने का मास्टर माइंड इस्लाम मानव तस्करी का सरगना निकला। असम पुलिस में आरोपी इस्लाम के खिलाफ नाबालिग लड़कियों के अपहरण के तीन केस दर्ज हैं, जबकि असम पुलिस अब तक उसके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 26 मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस कर उसके गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। उसकी लास्ट लोकेशन भी पश्चिम बंगाल से आ रही है।
विज्ञापन

असम पुलिस का प्रयास है कि अब ये युवक किसी अगली लड़की को अपना निशाना बनाए इससे पहले ही उसे धर दबोचना जरूरी है। शुक्रवार को असम के धुबरी जिला के गोरीपुर थाना पुलिस भिवानी के बाल कल्याण कार्यालय में पहुंची। जहां दोनों ममेरी बहनों को बरामद किया। वहीं एक लड़की पानीपत से भी असम पुलिस को बरामद हुई है। इसे आरोपी इस्लाम प्रेमजाल में फांस कर लाया और फिर उसे बेच डाला था।
असम के धुबरी जिला गोरीपुर थाना के सब इंस्पेक्टर हबीबुर रहमान ने बताया कि असम के धुबरी का रहने वाला इस्लाम के खिलाफ थाना में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के तीन केस दर्ज हैं। इसमें दो नाबालिग ममेरी बहनों और उसी गांव की एक अन्य नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फांस कर उसके अपहरण का केस दर्ज है। असम पुलिस ने दो ममेरी बहनों को भिवानी और एक नाबालिग को पानीपत जिले से बरामद किया है।
विज्ञापन

भिवानी सीडब्ल्यूसी सदस्य रमेश कुमार, रोशनलाल व सतेंद्र तंवर ने बताया कि नौ अक्तूबर को बहल क्षेत्र के गांव बिधनोई से एक नाबालिग लड़की बरामद हुई। इसे एक लाख 10 हजार रुपये में आरोपी इस्लाम ने बिचौलिये के माध्यम से शादी के लिए बेच दिया था। वहीं उसी की ममेरी बहन को गांव हरिवास से बरामद किया था, जिसे एक लाख 30 हजार रुपये में शादी कराने के लिए बेचा गया था।

नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फांस कर अन्य प्रांतों में लड़कियों को शादी के लिए बेचने का मास्टर माइंड इस्लाम के खिलाफ गोरीपुर थाना में तीन केस दर्ज हैं। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए 26 मोबाइल नंबर ट्रेस हो चुके हैं। उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल में आ रही है। अपहरण के तीनों केसों में तीन नाबालिग लड़कियां बरामद हुई हैं, इसमें दो भिवानी और दूसरी टीम ने पानीपत से एक नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। इन लड़कियों के वहां मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सब इंस्पेक्टर हबीबुर रहमान, गोरीपुर पुलिस थाना, धुबरी जिला, असम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें